विधायक चीमा ने किया 60 लाख से बनने वाली तीन सड़कों का शिलान्यास

काशीपुर। विधानसभा क्षेत्र के नगर निगम वार्ड नंबर 40 में आज विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने लगभग 60 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाली तीन महत्वपूर्ण सड़कों का शिलान्यास किया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने विधायक चीमा का स्वागत किया।
विधायक चीमा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है। सरकार की प्राथमिकता प्रत्येक वार्ड, गांव और शहर तक गुणवत्तापूर्ण आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर 40 में इन तीन सड़कों के निर्माण से स्थानीय नागरिकों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी। श्री चीमा ने विश्वास दिलाया कि विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों का यह क्रम आगे भी निरंतर जारी रहेगा और जनता की प्रत्येक जनहित से जुड़ी मांग को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। कार्यक्रम में पार्षद रवि प्रजापति, वैभव गुप्ता, रजत सि(ू सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सैंकड़ों की संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।
