Aaj Ki Kiran

विधायक चीमा अपने बेटे को आगामी विधान सभा चुनाव में उतारेंगे

Spread the love


काशीपुर। आज अपने कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर  भाजपा विधायक हरभजन सिंह चीमा ने घोषणा की कि वह आगामी विधानसभा चुनाव में चुनाव नहीं लड़ेंगे बल्कि अपनीजगह उनके बेटे त्रिलोक सिंह चीमा भाजपा से टिकट दिलाकर चुनाव लडायेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी आयु लगभग 76 वर्ष हो चुकी है। पार्टी आमतौर पर 75 से ऊपर आयु के लोगों को टिकट नहीं देती है। उन्होंने पार्टी के टिकट की दावेदारी पर कहा कि दावेदारी कई लोग करते हैं लेकिन पार्टी का टिकट जिसको भी मिल जायेगा उसे ही चुनाव लड़ायेगें। उन्होंने कहा कि उनके पुत्र के टिकट की दावेदारी को लेकर कोई नाराज नहीं होगा। उन्होंने कहा कि जिसे भी टिकट मिलेगा सब लोग उसे चुनाव लड़ायेगें। उन्होंने कहा कि त्रिलोक सिंह चीमा उनके साथ लंबे समय से राजनीतिक अनुभव ले चुके हैं। जिस तरह से बीस वर्षों तक उन्होंने काशीपुर में विकास किया और जनता की सेवा की है। ठीक उसी तरह से त्रिलोक सिंह चीमा भी शहर की सेवा करेंगे। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही त्रिलोक सिंह चीमा को भाजपा का सदस्य बनाया जायेगा। इस मौके पर त्रिलोक सिंह चीमा ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विचारधारा से वह प्रभावित है। कृषि क्षेत्र के बारे में उन्होंने कहा इस समय कृषि सेक्टर खतरे में है। कृषि कानूनों को लेकर उन्होंने कहा कि अगर इनमें कोई समस्या है तो उसे मिल जुलकर हल करना होगा। किसान आंदोलन से किसानों की नाराजगी के बारे में उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि जल्द ही इसक समाधान हो जायेगा। त्रिलोक सिंह चीमा ने कहा कि कुछ दिन पहले उनका राजनीति में आने का कोई इरादा नहीं था। लेकिन अब वह चाहते हैं कि काशीपुर निवासी होने के कारण उनकी इच्छा है कि वह अपने शहर के लिए कुछ कर दिखायें।

One thought on “विधायक चीमा अपने बेटे को आगामी विधान सभा चुनाव में उतारेंगे

  1. Discover more about oral care at prodentim reviews consumer reports and see what makes it stand out.
    Prodentim2026us.netlify.app stands out as a modern resource for those looking to understand oral wellness more easily.

    ## Section 2

    That convenience can make the overall experience better for a first-time visitor.

    ## Section 3

    When the message stays consistent, the site feels more professional and more finished.

    ## Section 4

    Users usually respond positively to pages that respect their time and attention.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *