Aaj Ki Kiran

विजयी छात्र नेताओं ने महापौर दीपक बाली से लिया आशीर्वाद

Spread the love

विजयी छात्र नेताओं ने महापौर दीपक बाली से लिया आशीर्वाद

विजयी छात्र नेताओं ने महापौर दीपक बाली से लिया आशीर्वाद
विजयी छात्र नेताओं ने महापौर दीपक बाली से लिया आशीर्वाद

काशीपुर।राधे हरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्य गुरजिंदर सिंह ने अध्यक्ष पद पर और अभय प्रताप ने उपाध्यक्ष पद पर विजय हासिल की। इन विजयी छात्र नेताओं ने महापौर दीपक बाली से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया वहीं महापौर ने दोनों की जीत पर उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
महापौर दीपक बाली ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव में गुरजिंदर सिंह और अभय प्रताप की जीत छात्रशक्ति के विश्वास और सकारात्मक सोच की जीत है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों ने अपने प्रतिनिधियों का चयन करते हुए राष्ट्रवाद, विचार और सकारात्मक परिवर्तन की भावना को समर्थन दिया है। उन्होंने नवनिर्वाचित अध्यक्ष गुरजिंदर सिंह बाॅबी एवं उपाध्यक्ष अभय प्रताप को गले लगा लिया और उम्मीद जताई कि दोनों छात्रहितों को प्राथमिकता देते हुए महाविद्यालय के विद्यार्थियों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाएंगे। महापौर श्री बाली ने कहा कि महाविद्यालयों में छात्रसंघ की भूमिका केवल चुनाव तक सीमित नहीं होती, बल्कि छात्र-छात्राओं की आवाज को उचित मंच तक पहुंचाने और शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाने में भी छात्र प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है। उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से विद्यार्थियों के हित में सक्रियता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष अमन शर्मा, रिंकु बिष्ट, मिंटू सिंह, परमीत सिंह व वरुण सिंह आदि भी मौजूद रहे।