Aaj Ki Kiran

विकास कार्यों के लिए महापौर बाली ने मुख्यमंत्री को दिया मांग पत्र, मिली स्वीकृति  

Spread the love

काशीपुर। महापौर दीपक बाली ने खटीमा पहुंचकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हेलीपैड पर स्वागत किया और उसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री आवास पर, काशीपुर नगर निगम में शामिल किए गए नए ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, नाली और अन्य मूलभूत सुविधाओं के लिए राज्य सरकार से शहरी अवसरंचना विकास निधि से 23 करोड 44 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत करने हेतु मुख्यमंत्री को एक मांग पत्र सौंपा जिसे मुख्यमंत्री ने तत्काल स्वीकृति देकर शहरी विकास निदेशक को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दे दिए गए।
महापौर दीपक बाली द्वारा दिए गए मांगपत्र में कहा गया है कि वर्ष 2018 में नगर निगम काशीपुर के विस्तार के बाद 8,546 हेक्टेयर क्षेत्र के लगभग 40 गांव 20 नए वार्डाे के रूप में निगम सीमा में शामिल किए गए थे। इन क्षेत्रों को भी विकास से जोड़ने में अभी भी आधारभूत सुविधाओं जैसे सड़क, नाली, जल निकासी, स्ट्रीट लाइट और पेयजल की कमी बनी हुई है, जिसके लिए 23 करोड़ 44 लाख रुपये की धनराशि की आवश्यकता है। महापौर दीपक बाली ने कहा है कि काशीपुर के विकास के प्रति मुख्यमंत्री श्री धामी जिस तरह से समय-समय पर अपना आशीर्वाद देकर साफ स्वच्छ और सुंदर तथा विकसित काशीपुर बनाने में सहयोग दे रहे हैं उससे स्पष्ट है कि उन्होंने काशीपुर को काशी की तरह सजाने की जो बात कही थी वह  सार्थक सि( हो रही है।