Aaj Ki Kiran

एसपीएनजी व कुमायूं वैश्य महासभा ने लगाया निशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर

Spread the love

एसपीएनजी व कुमायूं वैश्य महासभा ने लगाया निशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर
-शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी:  महापौर

एसपीएनजी व कुमायूं वैश्य महासभा ने लगाया निशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर
एसपीएनजी व कुमायूं वैश्य महासभा ने लगाया निशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर

काशीपुर। रामनगर रोड स्थित काशी विश्वनाथ टैक्सटाइल मिल लि. में एसपीएनजी तथा कुमायूं वैश्य महासभा के तत्वावधान में आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर निगम महापौर दीपक बाली ने दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री बाली व विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक काशीपुर ने शिविर के सकारात्मक भाव के लिए आयोजकों को शुभकामनाएं दीं। शिविर में ह्रदय, आंखें, नाक कान गला, हड्डियों में कैल्शियम समेत अनेक रोगों की जांच कर उनके उपचार की सलाह दी गई। वहीं एस.पी. एन.जी चेयरमैन योगेश कुमार जिंदल ने चिकित्सा शिविर में विभिन्न रोगों की जांच कर रहे के.वी.आर हास्पिटल के चिकित्सकों तथा उनकी टीम समेत नगर के गणमान्य लोगों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान एसपी गुप्ता, कपिल अग्रवाल, प्रांशु बंसल, मनोज कुमार अग्रवाल, कौशलेश गुप्ता, शेष कुमार सितारा, केसी बंसल, अजय अग्रवाल, ईश्वर चंद्र गुप्ता, बीके गुप्ता, अभिषेक गोयल, डॉ. अभिषेक सर्राफ, डॉ. कुशाल अग्रवाल, डॉ. कनिका अग्रवाल, डॉ. नैना अग्रवाल, सौरभ गुप्ता सहित वैश्य बंधु समेत अनेक लोग मौजूद थे।