लायंस क्लब काशीपुर सिटी ने किया वृक्षारोपण

काशीपुर। लायंस क्लब काशीपुर सिटी की नई कार्यकारिणी द्वारा चैती गांव ब्लॉक ऑफिस के पास चैती गांव शमशान घाट में वृक्षारोपण सेवा कार्यक्रम आयोजित कर 21 फलदार वृक्षों का रोपण किया गया, जिससे छाया के साथ-साथ पर्यावरण भी शु( होगा। कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष एमजेएफ ला. सुखविंदर सिंह, क्लब सचिव ला. बलदेव सिंह, क्लब कोषाध्यक्ष एमजेएफ ला. शेर जंग सिंह धारीवाल, पूर्व अध्यक्ष एमजेएफ ला. समर पाल सिंह ग्रेवाल, पूर्व अध्यक्ष एमजेएफ ला. सतविंदर सिंह, ला. जगतार सिंह ढिल्लों, ला. शैलेंद्र मिश्रा एडवोकेट, ला. जसबीर सिंह, ला. स्वतंत्र कुमार मेहरोत्रा के साथ ही क्लब के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
