Aaj Ki Kiran

मेयर दीपक ने सीमा चौहान के आवास पर पहुंचकर दी बधाई

Spread the love

मेयर दीपक ने सीमा चौहान के आवास पर पहुंचकर दी बधाई

मेयर दीपक ने सीमा चौहान के आवास पर पहुंचकर दी बधाई
मेयर दीपक ने सीमा चौहान के आवास पर पहुंचकर दी बधाई

काशीपुर। उत्तराखंड सरकार द्वारा वरिष्ठ भाजपा नेत्री सीमा चौहान को मत्स्य पालन विकास अभिकरण का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। महापौर दीपक बाली ने आज  विभिन्न पार्षदगणों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ दर्जा राज्य मंत्री बनी सीमा चौहान के आवास पर पहुंचकर उनको बधाई दी और उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया।
महापौर दीपक बाली ने कहा कि सीमा चौहान पार्टी की जुझारु और कर्मठ कार्यकर्ता है। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश एवं केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें जिम्मेदारी सौंप कर एक अच्छा काम किया है और इससे पार्टी को और मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर मंजू यादव, सुधा शर्मा, मुकेश चावला, चौधरी समरपाल सिंह, पार्षद अनीता कंबोज, सीमा सागर, पुष्कर बिष्ट, सौरभ शर्मा, हर्ष बाली, अक्षत अग्रवाल, हर्षित अग्रवाल, इशांत शर्मा, मुकेश पाहवा, संजय भाटिया, मनीष चावला, घनश्याम सैनी, श्रीमती संतोष देवी, संजय शर्मा, सीमा सागर, सतीश कुमार, अनूप प्रताप सिंह, कुलदीप शर्मा, ममता कुमारी, प्रिंस बाली, मनोज जग्गा, सीमा टंडन, दीपा पाठक, वैशाली गुप्ता, अशोक सैनी, अनिल कंबोज, रवि सैनी, जहूर खान सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।