Aaj Ki Kiran

माता वैष्णो देवी भवन में मची भगदड़ में अभी तक 6 लोगों की मौत

Spread the love


जम्मू। जम्मू स्थित माता वैष्णो देवी धाम में भगदड़ मचने की जानकारी आ रही है। भगदड़ में कई लोगों के चोटिल होने की और 6 लोगों के मौत होने की सूचना है। फिलहाल फौजी जानकारी के मुताबिक राहत बचाव कार्य जारी है। पुलिस सहित सुरक्षाबल मौके पर मौजूद हैं और राहत बचाव कार्य किया जा रहा है। अधिक जानकारी की प्रतिक्षा है।जम्मू में अभी तक मिली जानकारी के हिसाब से तीन लोगों के जख्मी होेने की जानकारी मिली है। फिलहाल मौके पर राहुत बचाव कार्य अभी जारी है। पुलिस और सुरक्षाबलों के जवान जुटे हुए हैं। गौरतलब है कि आज से नया साल शुरू हो गया है। हर साल लाखों भक्त साल के पहले दिन मां के दर्शन के लिए भवन पहुंचते हैं। हालांकि भगदड़ क्यों मची क्या कारण रहे इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। गोपाल दत्त, प्रखंड चिकित्सा अधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मुताबिक माता वैष्णो देवी भवन में मची भगदड़ में अभी तक 6 लोगों की मौत बताई जा रही है, हालांकि ये संख्या पूरी तरह से ठीक नहीं है। उनका पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। घायलों को नारायणा अस्पताल ले जाया जा रहा है, कुल घायलों की भी पुष्टि नहीं हुई है।पीएम मोदी ने घटना पर दुख जतायाहै। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि माता वैष्णो देवी भवन में मची भगदड़ में लोगों की मौत से अत्यंत दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। घायलों को शीघ्र स्वस्थ करें। जेके एलजी मनोज सिन्हा, मंत्री जितेंद्र से बात की करके वहां के हालातों का जायजा लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *