Aaj Ki Kiran

महिला हैल्पलाइन गया युवक नहीं लौटा घर

Spread the love


काशीपुर। काउंसलिंग महिला हैल्पलाइन गया युवक घर नहीं लौटा। उसके पिता द्वारा पुलिस में तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज करायी गयी है।
कुण्डेश्वरी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम ब्रहम नगर ढकिया नं.1 निवासी रमेश चन्द्र पुत्र काली चरन ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि उसका पुत्र 22 वर्षीय कृष्ण कुमार बीती 22 अगस्त को काउंसलिंग हेतु महिला हैल्पलाइन काशीपुर गया था। किन्तु उसके बाद घर नहीं लौटा। रिश्तेदारी के साथ ही कई जगह खोजबीन करने पर भी उसका पता नहीं लग सका। पुलिस ने धारा 365 आईपीसी के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *