Aaj Ki Kiran

महिला ने ऑनलाइन पिज्जा के लिए 11 लाख रुपए चुकाए?

Spread the love


-साइबर अपराधियों ने महिला के खाते से 11.78 लाख उड़ाए
-पुलिस साइबर अपराधी का पता लगाने की कर रही है कोशिश
मुंबई। महाराष्‍ट्र में एक बुजुर्ग महिला ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार हो गई, जिसमें उसने 11 लाख रुपए खो दिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  पुलिस ने बताया कि साइबर अपराधियों ने महिला के खाते से करीब 11 लाख रुपए ट्रांसफर कर लिए। पुलिस ने सूचना एवं प्रौद्योगिकी अधिनियम और धारा 420 व अन्य प्रावधानों के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। बुजुर्ग महिला पिज्‍जा और ड्राई फ्रूट्स का ऑनलाइन आर्डर करते समय गलती से अधिक भुगतान कर बैठी थी और वह रकम वापस पाना चाहती थी। उसने गूगल पर सर्च किया था। अंधेरी इलाके की रहने वाली इस महिला ने जब पैसे वापस पाने के तरीके को इंटरनेट पर खोजा तो उसे एक फोन नंबर मिला। इस नंबर पर जब महिला ने फोन किया तो जवाब मिला कि पैसे आपको वापस मिल जाएंगे, लेकिन यह एक ऐप से होगा। महिला को एक खास ऐप डाउनलोड करने को कहा गया।
  पुलिस अधिकारी का मानना है कि इसी ऐप के जरिए साइबर अपराधियों को महिला के फोन, बैंक जानकारी और पासवर्ड आदि की जानकारी मिल गई। और उन्‍होंने 14 नवंबर से एक दिसंबर 2021 के बीच महिला के बैंक खाते से 11.78 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए। महिला ने बताया कि पिछले साल जुलाई में ऑनलाइन पिज्जा ऑर्डर किया था। इस पिज्जा के लिए अपने फोन से भुगतान करते समय उससे 9999 रुपये खो दिए थे। इसी तरह 29 अक्तूबर को भी ऑनलाइन माध्यम से ड्राई फ्रूट्स खरीदते समय भी महिला से 1496 रुपये खो दिए थे। वह रकम वापसी की कोशिश कर रही थी। महिला ने बताया कि ऐप डाउनलोड करने के बाद भी जब पैसा वापस नहीं आया तो उसे शक हुआ और उसने खाते की जांच की। इस दौरान पाया कि उसके खाते से 11.78 लाख रुपये किसी अन्‍य खाते में ट्रांसफर हुए हैं। इसके बाद उसने पुलिस को शिकायत की। पुलिस का कहना है कि इस साइबर अपराधी का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

14 thoughts on “महिला ने ऑनलाइन पिज्जा के लिए 11 लाख रुपए चुकाए?

  1. Need a multimedia system? equipment of meeting rooms We integrate multimedia systems for home and business. We install and configure audio and video systems, manage content, and integrate equipment into a single system. Modern solutions for comfortable and efficient use of technology.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *