Aaj Ki Kiran

महिला की हत्या के बाद शव स्कूल के पीछे फेंका दुष्कर्म की आशंका

Spread the love


गाजियाबाद । गाजियाबाद जिले के मुरादनगर में बदमाशों ने एक महिला को अगवा कर उसकी हत्या कर शव को जलालपुर मार्ग पर एक स्कूल के पास फेंका दिया। पहचान छिपाने के लिए महिला के चेहरे पर तेजाब डालकर जलाया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं। थाना प्रभारी मुरादनगर सतीश कुमार ने बताया कि शनिवार शाम को पौने छह बजे के आसपास सूचना मिली कि जलालपुर मार्ग पर निजी स्कूल के पीछे एक महिला का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि शव महिला का है और उसकी उम्र लगभग तीस साल के आसपास है। इतना ही नहीं चेहरे पर तेजाब डालकर जलाया गया है। शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। आशंका जताई जा रही है महिला की हत्या कहीं और की गई और शव को यहां पर फेंका गया है। पुलिस ने बताया कि पहचान छिपाने के लिए उसका चेहरा तेजाब या अन्य किसी ज्वलनशील पदार्थ से जलाया गया है। आशंका जताई जा रही है कि हत्या से पहले महिला के साथ दुष्कर्म भी किया गया। सीओ सदर आकाश पटेल ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत व अन्य कारण स्पष्ट होंगे। महिला की शिनाख्त कर हत्यारों की तलाश के लिए पुलिस टीम को लगाया गया है। वहीं, नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड के किनारे शुक्रवार शाम महिला की सिर कटी लाश मिलने से हड़कंप मच गया। उसके हाथ और पैर भी गायब थे। सिर्फ धड़ फेंका गया था। आशंका है कि महिला की हत्या कर पहचान छिपाने के लिए हमलावर सिर को साथ ले गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

14 thoughts on “महिला की हत्या के बाद शव स्कूल के पीछे फेंका दुष्कर्म की आशंका

  1. I like to spend my free time by scaning various internet recourses. Today I came across your site and I found it is as one of the best free resources available! Well done! Keep on this quality!

  2. Good site! I truly love how it is easy on my eyes it is. I am wondering how I might be notified when a new post has been made. I’ve subscribed to your RSS which may do the trick? Have a great day!

  3. I had fun reading this post. I want to see more on this subject.. Gives Thanks for writing this nice article.. Anyway, I’m going to subscribe to your rss and I wish you write great articles again soon.

  4. It is perfect time to make some plans for the future and it is time to be happy. I’ve read this post and if I could I want to suggest you some interesting things or suggestions. Perhaps you can write next articles referring to this article. I wish to read more things about it!

  5. Wow, amazing blog layout! How long have you been blogging for? you make blogging look easy. The overall look of your site is wonderful, let alone the content!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *