Aaj Ki Kiran

महापौर ने किया 6 सड़कों का शिलान्यास

Spread the love

महापौर ने किया 6 सड़कों का शिलान्यास

महापौर ने किया 6 सड़कों का शिलान्यास
महापौर ने किया 6 सड़कों का शिलान्यास

काशीपुर। महापौर दीपक बाली ने विभिन्न वार्डों में 74 लाख 18 हजार रुपए की लागत से बनने वाली  6 सड़कों का शिलान्यास किया। इससे पूर्व वार्डवासियों ने उनका जोरदार स्वागत किया।
इस अवसर पर महापौर ने कहा कि काशीपुर क्षेत्र की कोई भी सड़क बगैर बने  नहीं रहेगी और वह काशीपुर को गड्ढा मुक्त करने के लिए अपने किए गए वायदे के अनुसार दिन-रात लगे हुए हैं। महापौर ने संबंधित ठेकेदारों को गुणवत्ता के साथ समयब( तरीके से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।  इस अवसर पर पार्षद बीना नेगी मयंक मेहता व पार्षद तबस्सुम के साथ-साथ महापौर प्रतिनिधि चौधरी समरपाल सिंह जसवीर सिंह सैनी विपिन अरोड़ा जयदीप ढोंडियाल मंडल महामंत्री बूथ अध्यक्ष ज्योतिर्मय बिष्ट कुंदन बिष्ट संजीव माटा प्रकाश नेगी गौरव अग्रवाल सौरभ अग्रवाल शोभित अग्रवाल )षि अग्रवाल अंकुश अग्रवाल मीना अग्रवाल महेंद्र प्रधान प्रताप सिंह बजेटा अरविंद सिंह गांधी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।