राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने दी श्र(ांजलि

काशीपुर। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 34वीं पुण्यतिथि पर युवा कांग्रेस काशीपुर द्वारा गढ़वाल सभा स्थित नीलकंठ जूनियर हाईस्कूल गढ़वाल सभा जसपुर खुर्द में श्र(ांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महानगर कांग्रेस महानगर जिला अध्यक्ष अलका पाल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सारीम सैफी एवं पुर्व अध्यक्ष मुसर्रफ हुसैन के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष युवा कांग्रेस विशाल सिंह भोजाक के दिशा-निर्देशन में किया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्र(ांजलि दी। कार्यक्रम में एक बैठक का आयोजन भी किया गया जिसका संचालन चंद्र भूषण डोवाल द्वारा किया गया। इस दौरान बच्चों को काॅपी, पेन एवं स्टेशनरी सामग्री का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में अनीस अंसारी, जितेंद्र सरस्वती, मंसूर अली मंसूरी, शाह आलम, राकेश भगत, संजीव कुमार शर्मा, स्कूल प्रधानाचार्य मंगला, एम एम जोशी, दीपक राजपूत, प्रीति, अनुष्का, उषा बलोदी, गीता, सोहन सिंह शाह, तनुजा बिष्ट, संजीव गुप्ता आदि स्कूल का स्टाफ सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
