Aaj Ki Kiran

महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने फूंका सरकार का पुतला

Spread the love



काशीपुर। देशभर में बढ़ती जा रही मंहगाई और पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस की कीमतों में बेतहाशा वृ(ि के विरोध में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के आहवान पर महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में एमपी चौक के निकट एकत्रित कार्यकर्ताओं ने भारी नारेबाजी के बीच भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संदीप सहगल एडवोकेट ने केन्द्र व प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि आजादी के बाद से देश में मंहगाई के सारे रिकॉर्ड भाजपा सरकार में टूट गये हैं। जबसे यह सरकार सत्ता में आई है, मंहगाई चरम पर पहुंच गई है। पुतला दहन के दौरान कांग्रेसी नेता मनोज जोशी एडवोकेट, अरुण चौहान, जय सिंह गौतम, हरीश कुमार सिंह एडवोकेट, महेन्द्र बेदी, इन्दूमान, इदरीश अंसारी, अब्दुल कादिर, वसीम अकरम, हैदर अली, गुल्लू माहीगीर, मतलूब हुसैन, अनीस अंसारी, अफसर अली आदि तमाम कांग्रेसी थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *