Aaj Ki Kiran

भाजपा जिलाध्यक्ष का काशीपुर में हुआ जोरदार स्वागत

Spread the love

भाजपा जिलाध्यक्ष का काशीपुर में हुआ जोरदार स्वागत

भाजपा जिलाध्यक्ष का काशीपुर में हुआ जोरदार स्वागत
भाजपा जिलाध्यक्ष का काशीपुर में हुआ जोरदार स्वागत

काशीपुर। भाजपा के काशीपुर जिले के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मनोज पाल का आज यहां जोरदार स्वागत किया गया। काशीपुर विधानसभा क्षेत्र में सबसे पहला स्वागत समारोह मुरादाबाद रोड पर ठेला पुल के पास महापौर दीपक बाली के नेतृत्व में संजीवनी हॉस्पिटल के बाहर हुआ जहां जिलाध्यक्ष को लड्डुओं से तोला गया। महापौर दीपक बाली ने इस अवसर पर मुकेश चावला के साथ जिला अध्यक्ष को कृपाण भंेट कर शुभकामनाएं दी। इसके बाद नगर में अन्य स्थानों पर जिलाध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया गया।
इस दौरान मोहन बिष्ट, चौधरी समरपाल सिंह,  मुकेश चावला, मनीष चावला,  जसवीर सिंह सैनी, गुरबख्श बग्गा,  कल्पना राणा, अभिषेक गोयल, जसपाल सिंह जस्सी, जगजीत सिंह हैप्पी,  वासु शर्मा, राजू सेठी, अमन बाली,  वेद प्रकाश तिवारी,  प्रभात साहनी, जतिन नरूला, संजय भाटिया,  पार्षद प्रिंस  बाली, रजत सि(ू, राजीव अरोरा बच्चू, वैशाली गुप्ता, प्रियंका अग्रवाल, सर्वेश बाली सहित दर्जनों भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। यहां के बाद जिला अध्यक्ष का लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले महेशपुरा की पुलिया के पास , भाजपा नेता ईश्वर चंद्र गुप्ता के संस्थान पर तथा उसके बाद महाराणा प्रताप चौक पर जोरदार स्वागत हुआ। महाराणा प्रताप चौक पर जिला अध्यक्ष मनोज पाल ने महापौर दीपक बाली के साथ महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मनोज पाल के साथ खुली गाड़ी में विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, महापौर दीपक बाली, भाजपा नेता राम मेहरोत्रा, आशीष गुप्ता, गुरविंदर सिंह चंडोक और सीमा चौहान आदि साथ चल रहे थे।

4 thoughts on “भाजपा जिलाध्यक्ष का काशीपुर में हुआ जोरदार स्वागत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *