भाजपा के सदस्य बनाने में सुशील बहुगुणा ने बनाया रिकार्ड

नई टिहरी। जिले में भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा एनजीओ संगठन के प्रदेश सह संयोजक सुशील बहुगुणा ने जिले में सदस्य बनाने के मामले में पहले स्थान पर रहे है। प्रदेश भर में उनका नवंबर 49 वें स्थान पर है। प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने उनकी इस उपलब्धि पर उनको बधाई दी। सुशील बहुगुणा ने मंगलवार तक 1005 लोगों को संगठन से जोड़कर सदस्य बनाया है। भाजपा के सदस्यता अभियान का पहला चरण 25 सितंबर तक चलना है। बहुगुणा ने बताया कि सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए वह टीम वर्क के साथ काम कर रहे है।