काशीपु। बाबा दर्शन सिंह कुल्लीवाले की याद में निकाले गये नगर कीर्तन का यहां जगह-जगह स्वागत किया गया। पंच प्यारों को सरोपे एवं रूमाला साहिब भेंट किए गए। साथ ही श्रद्वालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। बाबा गुरुदेव सिंह की अगुवाई में ग्राम अजीतपुर से शुरू हुआ नगर कीर्तन आज सुबह काशीपुर पहुँचा। यहां नगर कीर्तन का सेवादारों ने स्वागत किया। नगर कीर्तन के आगे सेवादार पानी छिड़कते चल रहे थे तथा कार में सवार पंचप्यारे कीर्तन की शोभा बढ़ा रहे थे। पालकी में गुरुग्रन्थ साहब विराजमान थे। मुरादाबाद रोड पर सोढी टायर हाउस पर गुरूद्वारा सिंह सभा के अध्यक्ष जगजीत सिंह कोहली के नेतृत्व में सिंह सभा के पदाधिकारी गुरविंदर सिंह चण्डोक, जसपाल सिंह चड्डा, रणजीत सिंह छाबड़ा, जितेन्द्र छाबड़ा, जसवीर सिंह कोहली, गुरविंदर सिंह कोहली, नरेन्द्र सिंह चड्डा, हरप्रीत सिंह सेठी, गुरविंदर सिंह सेठी, सतविंदर सिंह, अमरजीत कालरा, अमरीक सिंह सेठी, जसवीर सिंह कोहली, देवेन्द्र सिंह ढिल्लो, अरविंदर सिंह गौराया आदि ने कीर्तन में आये बाबा गुरदेव सिंह कुल्ली वाले एवं अन्य व्यक्तियों को सरोपे भेंट कर सम्मानित किया।