Aaj Ki Kiran

बाइक चोर गिरफ्तार, चोरी की दो बाइकें बरामद

Spread the love

बाइक चोर गिरफ्तार, चोरी की दो बाइकें बरामद

बाइक चोर गिरफ्तार, चोरी की दो बाइकें बरामद
बाइक चोर गिरफ्तार, चोरी की दो बाइकें बरामद

काशीपुर। कोतवाली पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर चोर को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से दो चोरी की बाइक बरामद हुई हैं, जिनमें एक काशीपुर और दूसरी बाजपुर क्षेत्र से चोरी की गई थी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र चौधरी की अगुवाई में गठित टीम ने 2 मई 2026 को रेलवे फाटक, शुगर फैक्ट्री के पास चेकिंग के दौरान आरोपी को दबोच लिया। गिरफ्तार अभियुक्त विष्णु ;28द्ध निवासी दोहरी वकील भट्टा कॉलोनी, कुंडेश्वरी निकला, जो काफी समय से बाइक चोरी की घटनाओं में सक्रिय बताया जा रहा है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने दोनों मोटरसाइकिल चोरी की वारदात कबूल ली। बरामद बाइकों में टीवीएस अपाचे संख्या यूके-18 एफ-9272दृ काशीपुर से चोरी, पेशन प्रो यूपी-22 वाई-1969 बाजपुर थाना क्षेत्र से चोरी हुई थी। टीम में उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह मेहता, कांस्टेबल हेमंत कुमार और पवननाथ की टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश कर दिया।