Aaj Ki Kiran

विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर काशीपुर मीडिया सेंटर में विचार गोष्ठी आयोजित

Spread the love

विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर काशीपुर मीडिया सेंटर में विचार गोष्ठी आयोजित

 

विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर काशीपुर मीडिया सेंटर में विचार गोष्ठी आयोजित
विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर काशीपुर मीडिया सेंटर में विचार गोष्ठी आयोजित

काशीपुर। विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर काशीपुर मीडिया सेन्टर द्वारा विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें नगर के पत्रकारों ने एकजुट होकर स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के मूल्यों को बनाए रखने का संकल्प लिया। संगोष्ठी में पत्रकारिता के बदलते स्वरूप, पत्रकारों के समक्ष बढ़ती चुनौतियों और उनके अधिकारों को लेकर गंभीर मंथन किया गया।
संगठन के अध्यक्ष दिलप्रीत सेठी एवं कार्यकारी अध्यक्ष सोनू जैन की अध्यक्षता तथा वरिष्ठ पत्रकार रफी खान के संचालन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर विशेष आमंत्रित सदस्य पत्रकार मुकुल मानव ने कहा कि प्रेस लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और एक सच्चा पत्रकार निडरता व ईमानदारी के साथ समाज को सच से जोड़ने का कार्य करता है। संगठन के कोषाध्यक्ष पत्रकार नीरज गुप्ता ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता एवं पत्रकार हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त किए। महामंत्री गजेन्द्र यादव, सचिव करन सिंह सहित अन्य पत्रकारों ने भी पत्रकारिता की गरिमा, जिम्मेदारी और निष्पक्षता को बनाए रखने पर अपने विचार रखे। अपने अध्यक्षीय संबोधन में अध्यक्ष दिलप्रीत सेठी ने कहा कि कि संगोष्ठी में पत्रकारों द्वारा रखे गए सुझावों और समस्याओं पर गंभीरता से मंथन किया जाएगा तथा पत्रकारों की आवाज को सरकार एवं शासन-प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान काशीपुर मीडिया सेन्टर के नए प्रेस कार्ड एवं स्टीकर का विमोचन भी किया गया। अंत में उपस्थित पत्रकार बंधुओं ने सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के मूल्यों को बनाए रखने का सामूहिक संकल्प लिया।