काशीपुर। मानसिक अवसाद से ग्रस्त 52 वर्षीय महिला अचानक कहीं गुम हो गई। उसके भाई ने पुलिस में तहरीर सौंपकर उसे सकुशल बरामद करने की गुहार लगाई है।
मौहल्ला सिंघान में गली बनारसी दास के सामने रहने वाले संजीव कुमार नारंग ने कटोराताल पुलिस चौकी में तहरीर सौंपकर बताया कि उसकी 52 वर्षीय बहन अनीता नारंग पुत्री स्व. सरदारीलाल नारंग 23 अगस्त को सायं करीब सवा चार बजे घर से कहीं चली गईं और लौटकर नहीं आई। तमाम जगह तलाशने के बावजूद उसका पता नहीं लग सका। संजीव के मुताबिक अनीता काफी समय से डिप्रेशन का शिकार है। संजीव ने अपनी बहन को सकुशल बरामद करने की गुहार पुलिस से लगाई है।
