Aaj Ki Kiran

बरगद के वृक्ष पर भगवान गणेश की उभरी आकृति को श्रद्धालु चमत्कार समझ कर रहे पूजा-अर्चना

Spread the love


मुंगेर । कुछ वर्षों पहले मूर्तियों के दूध पीने की घटनाओं ने लोगों को आश्चर्य चकित कर दिया था अब ब‍िहार के एक गांव में बरगद के पेड़ पर भगवान गणेश के आकृति निकलने के बाद देखने के लिये लोगों की भीड़ लगी रही। रव‍िवार देर शाम से ही आस्था के चलते वहां पूजापाठ शुरू क‍िया गया। ब‍िहार के मुंगेर ज‍िले में बड़ी हाट के निकट एक बड़े बरगद के पेड़ में अचानक से भगवान गणेश के आकार की एक आकृति उत्पन्न हो गई है। लोगों का कहना है कि साक्षात भगवान गणेश की उत्पत्ति हुई है और उन्होंने हम सभी को दर्शन दिया है। यह घटना देर शाम अंधेरे होने के बाद की है जहां स्थानीय ग्रामीणों ने इसे देखा।जिसके बाद शोर शराबा मचाने पर लोगों की भीड़ लगने लगी। वहीं महिलाएं और पुरुषों की सैकड़ों की संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी और लोग इसे चमत्कार का नाम देने लगे हैं। वहीं कई भक्तों ने वहां पर पूजा अर्चना शुरू कर दी।
इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में यह बात तेजी से सोशल मीडिया और लोगों के माध्यम से फैल गयी है जो लोगों के लिए ध्यान का केंद्र बन चुका है। इस बात की सूचना पूरे गांव में फैल गई और लोग रात होने के बावजूद भी इस आकृति के दर्शन करने आ रहे हैं। इस आकृति को देखने पहुंचे लोगों ने बताया क‍ि ये बरगद का पेड़ लगभग पचास वर्ष पुराना है। हर दिन लोग यहां आकर बैठते हैं और इसी क्रम में रव‍िवार शाम अचानक से इस पेड़ की जड़ के समीप गणेश भगवान की प्रतिमा बन गई।

One thought on “बरगद के वृक्ष पर भगवान गणेश की उभरी आकृति को श्रद्धालु चमत्कार समझ कर रहे पूजा-अर्चना

  1. Trong những năm đầu hoạt động, slot365 apk chỉ tập trung vào việc xây dựng nền tảng kỹ thuật vững chắc và thu hút người chơi bằng các ưu đãi hấp dẫn. Sau một thời gian ngắn, nhà cái đã mở rộng danh mục trò chơi của mình, không chỉ giới hạn ở cá cược thể thao mà còn phát triển thêm nhiều trò chơi khác như poker, blackjack và slot games. TONY05-08

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *