पुलिस ने चलाया साइबर जागरूकता अभियान

काशीपुर। साइबर जागरूकता अभियान के तहत कोतवाली आईटीआई पुलिस द्वारा हेमपुर स्माइल हिम्मतपुर और चैकी पैगा क्षेत्रांतर्गत ग्रामों के ग्रामीणों को साइबर बुलिंग, आॅनलाइन गेमिंग, सोशल मीडिया सेफ्टी और प्राईवेसी अवेयरनेस के बारे में बताया।
वृहस्पतिवार को कोतवाली आईटीआई पुलिस द्वारा साइबर जागरूकता अभियान के तहत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस टीम ने हेमपुर स्माइल, हिम्मतपुर और चैकी पैगा क्षेत्र के ग्रामीणों को डिजिटल सुरक्षा के प्रति सचेत किया। इस अभियान के दौरान पुलिस ने इंटरनेट पर होने वाले मानसिक उत्पीड़न और उससे बचने के तरीके बताए। आॅनलाइन गेमिंग के नुकसान, वित्तीय धोखाधड़ी और इसकी लत से बचाव संबंधी जानकारी दी। सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म का सुरक्षित उपयोग और अनजान लोगों से दूरी बनाने पर जोर दिया। अपनी निजी जानकारी, फोटो और पासवर्ड को सुरक्षित रखने के उपायों से अवगत कराया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करने की सलाह दी गई।
