https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR

महापौर दीपक बाली ने किया पंजाबी रामलीला का शुभारंभ

Spread the love

महापौर दीपक बाली ने किया पंजाबी रामलीला का शुभारंभ

महापौर दीपक बाली ने किया पंजाबी रामलीला का शुभारंभ
महापौर दीपक बाली ने किया पंजाबी रामलीला का शुभारंभ

काशीपुर। श्री रामा कृष्णा ड्रामेटिक क्लब ;रजि.द्ध द्वारा बड़े पोस्ट आफिस के सामने आयोजित पंजाबी रामलीला का शुभारंभ वृहस्पतिवार रात बतौर मुख्य अतिथि महापौर दीपक बाली ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया।
इस दौरान महापौर दीपक बाली ने कहा कि रामलीला हमारी समृ( सांस्कृतिक एवं धार्मिक परंपराओं का जीवंत प्रतीक है, जो मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों, सत्य, धर्म और सदाचार का संदेश समाज को देती है। उन्होंने श्री रामा कृष्णा ड्रामेटिक क्लब के सभी पदाधिकारियों एवं कलाकारों को भव्य एवं सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष अनिल सिंधवानी, महामंत्री मनीष शर्मा, उपाध्यक्ष राजीव सेतिया, जयप्रकाश अरोरा, कार्यक्रम अध्यक्ष अश्वनी छाबड़ा, कोषाध्यक्ष रमेश सपरा, डायरेक्टर दीपक चावला, वरिष्ठ भाजपा नेता राम मेहरोत्रा, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता गुरविंदर चंडोक, खिलेंद्र चैधरी, कांग्रेसी नेता अनुपम शर्मा, एनसी बाबा, डाॅ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, अलका पाल, संदीप सहगल, जितेंद्र सरस्वती, हिमांशु अरोरा, संजय चतुर्वेदी, पवन कपूर, नवीन अरोरा, अनिल डाबर, चिम्मनलाल छाबड़ा और छावनी चिल्ड्रन एकेडमी के प्रधानाचार्य प्रदीप सपरा समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति व बड़ी संख्या में रामभक्त मौजूद रहे।