Aaj Ki Kiran

पार्षद सूमा देवी के निधन पर नगर निगम में शोक जताया

Spread the love



काशीपुर। नगर निगम के वार्ड नंबर 10 की पार्षद श्रीमती सूमा देवी के आकस्मिक निधन पर नगर निगम परिसर में एक शोक सभा का आयोजन किया गया जिसमें निगम के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पार्षद की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया। शोक सभा में मुख्य नगर आयुक्त विवेक रॉय ने शोक संदेश पढ़ते हुए नगर निगम के वार्ड नंबर 10 की पार्षद सूमा देवी के आकस्मिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। मेयर ऊषा चौधरी ने पार्षद के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि पार्षद सूमा देवी की कमी हम सभी को हमेशा खलेगी। इस दौरान निगम के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर पार्षद की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान कई पार्षदों सहित निगम के कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *