https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR

पार्टनरशिप की आड़ में करोड़ों के फ्रॉड का सनसनीखेज मामला सामने आया

Spread the love

पार्टनरशिप की आड़ में करोड़ों के फ्रॉड का सनसनीखेज मामला सामने आया

 

काशीपुर। काशीपुर में पार्टनरशिप की आड़ में करोड़ों के फ्रॉड का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिससे कारोबारी जगत में हड़कंप मचा है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
काशीपुर निवासी पुष्प अग्रवाल पुत्र विनोद कुमार अग्रवाल ने कोतवाली आईटीआई में तहरीर सौंपकर बताया कि उनके परिवार की फर्म ‘हरिरोलर फ्लोर मिल्स’ में 51 प्रतिशत हिस्सेदारी के लिए मौहल्ला काजीबाग काशीपुर अंतर्गत निवास नगर निवासी अमित अरोरा पुत्र स्व. मोहन लाल अरोरा आगे आया और 31 जनवरी 2026 तक 8 करोड़ रुपये निवेश करने तथा तीन साल तक शेयर न निकालने की शर्त पर डीड हुई। तहरीर के मुताबिक, इसके बाद आर्थिक तंगी का बहाना बनाकर पत्नी का 1.700 किलोग्राम सोना बैंक में लोन के लिए ले लिया गया, फर्म से रकम निकलती रही, लेकिन निवेश और सोने की वापसी को लेकर टालमटोल चलती रही। आरोप है कि 17 जुलाई 2026 को 51 प्रतिशत शेयर बेचने का सौदा सामने आया, *श12 और 13 अगस्त को सोना छुड़वाने के नाम पर फर्म से 1 करोड़ 72 लाख रुपये निकाले गए और 13 अगस्त को बैंक ले जाकर महज 4.90 ग्राम सोना ही वापस दिया गया। दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, ‘हरिरोलर फ्लोर मिल्स’ में 51% हिस्सेदारी के बदले 31 जनवरी 2026 तक 8 करोड़ रुपये लगाने की शर्त पर अमित अरोरा को पार्टनर बनाया गया, जबकि शिकायतकर्ता की पत्नी इतिश्री अग्रवाल का 49% हिस्सा तय हुआ और डीड में 3 साल तक शेयर न निकालने व बिना सहमति नया पार्टनर न लाने की शर्त भी जोड़ी गई। आरोप है कि पार्टनर बनते ही अमित अरोरा ने आर्थिक तंगी का बहाना बनाकर पत्नी का 1.700 किलोग्राम सोना बैंक लोन के नाम पर लिया और फर्म से भी रकम निकालता रहा। रिपोर्ट में दावा है कि 17 जुलाई 2026 को शक्ति प्रकाश अग्रवाल को 51% शेयर बेचने का सौदा किया गया और 12-13 अगस्त को सोना छुड़वाने के नाम पर फर्म से 1 करोड़ 72 लाख रुपये निकाले गए, लेकिन 13 अगस्त को बैंक में सिर्फ 4.90 ग्राम सोना थमाकर बाकी टाल दिया गया।
रजिस्ट्रार कार्यालय से कथित तौर पर यह भी सामने आया कि शक्ति प्रकाश को शेयर बेचने से पहले ही 20% शेयर विराट अरोरा को बेचे जा चुके थे। शिकायतकर्ता पुष्प अग्रवाल का कहना है कि जब 26 अगस्त को फोन पर बात की गई तो गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई, फर्म में काम बंद न करने पर जान से मारने तथा शहर में साख खराब करने का प्रचार किया गया, और पत्नी की AI से अश्लील वीडियो बनाकर बदनाम करने की धमकी भी दी गई। फिलहाल शिकायतकर्ता पुष्प अग्रवाल और उनके परिवार ने जान-माल का खतरा बताते हुए पुलिस से गुहार लगाई, जिस पर कोतवाली आईटीआई पुलिस ने बीएनएस की धारा 318(4), 351(3) और 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।