देहरादून। पांचवें धाम की स्थापना देहरादून में की जाएगी जो कि सैन्यधाम के नाम से जाना जाएगा। इसके लिए भाजपा कार्यकर्ता शहीदों के गांव से मिट्टी एकत्र करके लाएंगे। उक्त बात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पत्रकार वार्ता के दौरान कही। इसके अलावा प्रदेशभर में होने वाले आगामी कार्यक्रमों की जानकारी भी दी।रुड़की के सिविल लाइन स्थित एक होटल में पत्रकारों से वार्ता करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों भाजपा अन्य दलों से बहुत आगे है। पिछले करीब छह माह से विभिन्न कार्यक्रमों को प्रदेश के सभी 11235 बूथों और शक्ति केंद्रों पर आयोजित किया गया है। कहा कि अब भाजपा विभिन्न कार्यक्रमों को आयोजित करेगी जिमसें देहरादून में सैन्यधाम जो कि पांचवे धाम के रूप में जाना जाएगा उसके निर्माण के लिए भाजपा के कार्यकर्ता शहीदों के गांवों में जाकर वहां की मिट्टी लाएंगे। इस कार्यक्रम की शुरुआत प्रदेश में दो स्थानों पर की जाएगी। एक स्थान पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और दूसरे स्थान पर रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट करेंगे। कहा कि इसके साथ ही दीवार लेखन कार्यक्रम आयोजित होगा जिसकी शुरुआत भी प्रदेश में दो स्थानों पर मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष करेंगे। इस कार्यक्रम में भाजपा की नीतियों को दीवारों पर अंकित किया जाएगा। वहीं प्रदेश में कुछ स्थानों पर बड़े स्तर पर एवं सभी विधानसभा क्षेत्रों में प्रबु( सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश के अन्य राजनीतिक दल विपक्ष की भूमिका बनाने में नाकाम हुआ है और अब चुनाव में इसी नाकामी के साथ आ रहे हैं। कहा कि भाजपा अपने विकास कार्यों के दम पर चुनाव मैदान में आएगी और पहले से अधिक सीटे जीतकर सरकार बनाएंगे। पत्रकार वार्ता में रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा, भाजपा मीडिया पैनलिस्ट सुशील त्यागी, मण्डल अध्यक्ष पूर्वी अभिषेक चंद्रा, मण्डल अध्यक्ष पश्चिमी प्रवीण सन्धु, ओबीसी मोर्चा प्रदेश मंत्री धीर सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सचिन गुज्जर, मास्टर नागेंद्र, मनोज नायक आदि लोग मौजूद रहे।

Tuy chỉ mới xuất hiện trên bản đồ cá cược, 888slot trang chủ nhưng nơi đây đã đặt ra sứ mệnh táo bạo: “Mang đến trải nghiệm cá cược công bằng, hiện đại và đậm chất cá nhân hóa cho người chơi toàn cầu”. TONY12-10A
Results update in real time as you type your inputs. a62e800a.
Players can try different heroes to find a playstyle they enjoy. 758fe285.
Each level-up offers a new move or an upgrade to strengthen your build. 1d4bd95b.
Sprunki Ketchup mixes lively visuals, power-ups, and arcade challenges. 8a7c8840.