Aaj Ki Kiran

निर्माणाधीन घर का लिंटर गिरा, एक भाई की मौत दूसरे की हालत गंभीर

Spread the love

निर्माणाधीन घर का लिंटर गिरा, एक भाई की मौत दूसरे की हालत गंभीर

निर्माणाधीन घर का लिंटर गिरा, एक भाई की मौत दूसरे की हालत गंभीर
निर्माणाधीन घर का लिंटर गिरा, एक भाई की मौत दूसरे की हालत गंभीर

काशीपुर। बांसफोड़ान चैकी क्षेत्र में शनिवार शाम खालिक काॅलोनी में एक दर्दनाक घटना से पूरे क्षेत्र में हलचल मच गयी। निर्माणाधीन मकान का लिंटर अचनाक गिर गया, जिसके मलबे में दो सगे भाई दब गए।
मिली जानकारी के अनुसार जाकिर और शकील अपने घर के निर्माण कार्य के दौरान राजमिस्त्री के साथ हाथ बंटा रहे थे। इसी दौरान अचानक लिंटर गिर गया और दोनों उसके नीचे दब गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आनन-फानन में दोनों को मलबे से निकालकर अस्पताल भिजवाया। जहां डाॅक्टरों ने जाकिर को मृत घोषित कर दिया, जबकि शकील का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस के मुताबिक शकील की हालत अब खतरे से बाहर है। एक ही परिवार के दो जवान बेटों के साथ हुए इस हादसे और एक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पूरे मौहल्ले में मातम पसरा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।