Aaj Ki Kiran

 -धूमधाम से मनाई गई भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती 

Spread the love
 -धूमधाम से मनाई गई भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती
-पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्श आज भी समाज और राष्ट्र को दिशा देने का काम करते हैं: बाली
 -धूमधाम से मनाई गई भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती 
-धूमधाम से मनाई गई भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती
काशीपुर। भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पंडित गोविंद बल्लभ पंत स्मारक समिति के तत्वावधान में स्टेशन रोड स्थित पंत पार्क में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम से मनाई गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित गोविंद बल्लभ पंत की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व का भावपूर्ण स्मरण करते हुए किया गया। इस दौरान मंचासीन सभी मुख्य अतिथियों एवं विशिष्ट अतिथियों का समिति की ओर से सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर निगम महापौर दीपक बाली ने पंडित गोविंद बल्लभ पंत के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पंत जी भारत के दूसरे गृह मंत्री तथा उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री रहे। वे महान स्वतंत्रता सेनानी और कुशल प्रशासक थे। भारतीय संविधान में हिंदी भाषा को महत्वपूर्ण स्थान दिलाने तथा जमींदारी प्रथा को समाप्त कराने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने सामाजिक सुधारों की दिशा में भी महत्वपूर्ण कार्य किए। महापौर दीपक बाली ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में काशीपुर विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। आने वाले समय में नगर की सड़कों के विकास के साथ-साथ विभिन्न पार्कों के सौंदर्यीकरण नालों का निर्माण सहित अनेक विकास कार्य कराए जाएंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि पूर्व पालिकाध्यक्ष शमसुद्दीन, राज्य मंत्री सीमा चैहान, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अनुपम शर्मा, राजीव घई, अरुण चैहान, उमेश जोशी एडवोकेट, मनोज जोशी एडवोकेट, शफीक अहमद अंसारी, ऊषा चैधरी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। सामाजिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश सचिव डाॅ. दीपिका गुड़िया आत्रेय को मुख्य अतिथि महापौर दीपक बाली एवं समिति के पदाधिकारियों द्वारा मंच पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अलका पाल, शालिनी मेहरोत्रा, राजीव घई, प्रियंका अग्रवाल, अभिषेक गोयल, हरीश कुमार सिंह एडवोकेट,  जितेन्द्र सरस्वती मनोज जोशी एडवोकेट सहित तमाम लोग मौजूद रहे। संचालन साबिर हुसैन एवं चंद्र भूषण डोभाल ने किया। समिति के संयोजक दिलीप मेहरोत्रा एवं महामंत्री गौतम मेहरोत्रा ने सभी अतिथियों, सहयोगियों एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।