गोली लगने से युवती की मौत

काशीपुर। आईटीआई थाना क्षेत्र के महुआखेड़ा गंज, मढैयो देवी इलाके में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार युवती की मौत गोली लगने से होने की बात सामने आ रही है। हालांकि, गोली किस परिस्थिति में लगी और घटना के पीछे क्या वजह है, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना की सूचना मिलते ही काशीपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना से जुड़े हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। युवती को गोली कैसे लगी, यह हादसा है या इसके पीछे कोई और वजहकृइन सभी सवालों के जवाब जांच के बाद ही साफ हो पाएंगे। युवती का नाम 22 वर्षीय महविश बताया जा रहा है।
