Aaj Ki Kiran

दो बच्चों को बेचने पहुंचा पिता पकडवाया

Spread the love



मुजफ्फरपुर। पति-पत्नी में हुए विवाद के बाद एक शख्स की पत्नी छोड़ कर चली गई। इसके बाद पिता अपने ही मासूम दो बच्चों को रेड लाइट एरिया में बेचने आ गया। बच्चा बेचने वाले की सूचना पर वहां इलाके की मह‍िलाएं जमा हो गईं और उसकी मार पिटाई शुरू कर दी। मामला ब‍िहार के मुजफ्फरपुर का है।
  जानकारी के अनुसार मिठनपुरा थाना क्षेत्र स्थित रेड लाइट एरिया में एक पिता हरेंद्र चंद पैसों की खातिर अपने दो मासूम बच्चों को बेचने आया था। वह कुछ दलालों से डील कर रहा था तभी वहां की मह‍िलाओं के कानों तक ये बात पहुंच गई। इसके बाद मह‍िलाओं ने उस प‍िता को दबोच लिया और जमकर पिटाई करने लगीं। इसके बाद मीडिया एवं पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने आरोपी हरेंद्र और दोनों मासूम को थाने ले कर गई। बच्चा बेचने आए हरेंद्र ने बताया कि पत्नी से विवाद हुआ और वो सब पैसा लेकर कहीं चली गई। उसके पास एक भी पैसा नहीं है, इसीलिए ऐसा करने आया था। वहीं, महिला सबीना बेगम ने बताया कि हम लोगों ने इसे पकड़कर मीडिया और पुलिस को सूचना दी है। एएसआई अजबुला खान ने बताया कि इस मामले में छानबीन की जा रही है।

30 thoughts on “दो बच्चों को बेचने पहुंचा पिता पकडवाया

  1. You turned a complex idea into an accessible read; the balanced perspective added real depth to the discussion. It encouraged me to look at the subject from a new angle. Please keep publishing content of this quality!

  2. This article offered a wonderfully clear take on the subject; the strong introduction created interest right away. It encouraged me to look at the subject from a new angle. This article was a refreshing find.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *