देवभूमि उत्तराखण्ड सफाई कर्मचारी संघ ने किया सांकेतिक धरना प्रदर्शन
-प्रदेश सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का आरोप

काशीपुर। प्रदेश संघ के आह्वान पर सरकार की वादा खिलाफी के विरोध में आज देवभूमि उत्तराखण्ड सफाई कर्मचारी संघ, शाखा काशीपुर के बैनर तले नगर निगम काशीपुर गेट पर विशाल सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया गया। धरने का नेतृत्व महानगर अध्यक्ष सुमित सौदा ने किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश सरकार द्वारा 27 जुलाई 2021 को हुए समझौते को लागू न करने और सफाई कर्मचारियों की मांगों की लगातार उपेक्षा पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। सभी कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान सुमित सौदा ने कहा कि 5 साल बीत गए पर सरकार ने ओपीएस नियमितीकरण ठेका प्रथा बंद करने का एक भी वादा पूरा नहीं किया सफाई कर्मी अब और धोखा बर्दाश्त नहीं करेगा, 18 जून से प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू हो चुका है। अगर सरकार ने जल्द मांगें नहीं मानीं तो काशीपुर में तालाबंदी और कार्य बहिष्कार होगा। इस दौरान जितेन्द्र देवांतक प्रदेश सचिव, अमित टांक मोहल्ला स्वच्छता समिति अध्यक्ष, संजय कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रिंकू कुमार उपाध्यक्ष, राजेश कुमार बबलू सचिव, अनीता सुपरवाइजर, रोहित खत्री, रजत, शिवा, अंशु सौदा, विकास सौदा, नानक खत्री, मुकेश विशेष, अनिल, गीता, सरोज सहित तमाम महिला कर्मचारी एवं पुरुष कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
