Aaj Ki Kiran

राहुल गांधी के जन्मदिन पर दर्जनों लोगों ने ली कांग्रेस की सदस्यता

Spread the love
राहुल गांधी के जन्मदिन पर दर्जनों लोगों ने ली कांग्रेस की सदस्यता
राहुल गांधी के जन्मदिन पर दर्जनों लोगों ने ली कांग्रेस की सदस्यता
राहुल गांधी के जन्मदिन पर दर्जनों लोगों ने ली कांग्रेस की सदस्यता

काशीपुर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर काशीपुर विधानसभा क्षेत्र के दर्जन युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर कांग्रेस में अपनी आस्था व्यक्त की। महानगर कांग्रेस की जिला अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में काशीपुर विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों के युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को विजय बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान अलका पाल ने कहा कि आज का युवा पेपर लीक परीक्षाओं को निरस्त कर भर्ती प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब, बढ़ती बेरोजगारी एवं वर्तमान शिक्षा व्यवस्था की कमियों से त्रस्त है। रोजगार के सीमित साधन होने के कारण और भ्रष्टाचार की चरम सीमा, भाजपा सरकार से युवाओं का मोह भंग कर रही है। सदस्यता कार्यक्रम का संचालन पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन ने किया। कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने पर युवाओं को कांग्रेस का तिरंगा पहनाकर उनको सदस्यता दिलाई गई। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कुलदीप सिंह ऐरी के अतिरिक्त  शुभम चौहान, कृष्णा कुमार, शिवदत्त, अक्षय कुमार, रवि सिंह, अमित, डालचंद, रवि शंकर, उदित कुमार, सुनील, आकाश, अनमोल, तरुण, गगन सिंह, कपिल कुमार सहित दर्जनों युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।