दीपिका गुड़िया आत्रेय के नेतृत्व में शंखनाद रैली में काशीपुर के वरिष्ठ कांग्रेसियों ने किया प्रतिभाग

काशीपुर। हल्द्वानी के रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस की शंखनाद रैली में जहां एक ओर हजारों की संख्या में पूरे प्रदेश से कार्यकर्ताओं का कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़के को सुनने के लिए जन सैलाब उमड़ा वहीं काशीपुर से भी प्रदेश कांग्रेस की नवनियुक्त सचिव डाॅ. दीपिका गुड़िया आत्रेय के नेतृत्व में सैंकड़ांे की संख्या में वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बसों से पहुंचकर रैली में प्रतिभाग किया।
इस दौरान दीपिका गुड़िया ने कहा कि प्रदेश के अंदर परिवर्तन की महा बयार बह रही है और 2027 में भाजपा का सत्ता से बेदखल तय है, इसी का शंखनाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खड़के के द्वारा किया जा रहा है। रैली में भाग लेने के लिए मनोज जोशी एडवोकेट, संजय चतुर्वेदी, विमल गुड़िया, उमेश जोशी एडवोकेट, इंदर सिंह एडवोकेट, सरित चतुर्वेदी, ब्रह्मा पाल, माजिद अली, राजेश कुमार एडवोकेट, निशित गुड़िया, विकल्प गुड़िया, संदीप चतुर्वेदी, तनवीर एडवोकेट, संगीता यादव, तरुण लोहानी, अजय शर्मा, यथार्थ आत्रेय, राहुल रमनदीप, देवांश शर्मा आदि सैंकड़ांे की संख्या में कांग्रेसी गये।
