Aaj Ki Kiran

आजाद समाज पार्टी की बैठक संपन्न

Spread the love
आजाद समाज पार्टी की बैठक संपन्न
आजाद समाज पार्टी की बैठक संपन्न
आजाद समाज पार्टी की बैठक संपन्न

काशीपुर। आजाद समाज पार्टी कांशीराम की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में प्रदेश अध्यक्ष  लेखराज गौतम ने कहा कि पार्टी सुप्रीमो चंद्रशेखर आजाद बहुत जल्द ही उधम सिंह नगर का दौरा करेंगे। उन्होंने आहवान किया कि विधानसभा अध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष समेत सभी पदाधिकारी युवाओं को पार्टी में जोड़ने और पार्टी को आगे बढ़ाने का काम करें, जिससे 2027 में मजबूती से चुनाव लड़ सकें और विधानसभा पहुंचने में आसानी हो। इस दौरान प्रदेश फैजल रहमान चैधरी, प्रदेश कोषाध्यक्ष सतीश राज, जिला अध्यक्ष शाहनवाज अहमद, जसपुर विधानसभा अध्यक्ष गौतम कुमार, काशीपुर विधानसभा अध्यक्ष प्रशांत सागर, बाजपुर विधानसभा अध्यक्ष जितेंद्र सागर, गदरपुर विधानसभा अध्यक्ष टोनी पठान, रुद्रपुर विधानसभा अध्यक्ष जलीस अहमद और जिले के प्रभारी समर खान, अमृतपाल, नगर अध्यक्ष काशीपुर डाॅ. एमए राहुल, सुहेल सिद्दीकी, कमर अब्बास व आफताब आलम आदि मौजूद रहे।