Aaj Ki Kiran

त्रिलोक सिंह चीमा ने विभिन्न क्षेत्रों में जनसम्पर्क करते हुए जनता से विजय का आर्शीवाद मांगा

Spread the love

काशीपुर। भारतीय जनता पार्टी त्रिलोक सिंह चीमा ने अपने समर्थकों के साथ चैैती गांव, कलश मण्डप आदि विभिन्न क्षेत्रों में जनसम्पर्क करते हुए जनता से विजय का आर्शीवाद मांगा। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा और समर्पण के भाव और भारतीय जनता पार्टी के आर्शीवाद से वह चुनाव मैदान में उतरे हैं। न केवल सम बल्कि विषम परिस्थितियों में भी भाजपा जनता की सेवा में लगी रहती हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में मोदी लहर है और आम मतदाता पार्टी से जुड़ा है, जिसके चलते भाजपा प्रदेश में प्रचण्ड बहुमत से अपनी सरकार बनाएगी। श्री चीमा ने कहा कि वह नेता नहीं, बल्कि जनता के सेवक के रूप में क्षेत्रवासियों की सेवा करते रहेंगे। जनसम्पर्क के दौरान वक्ताओं ने कहा कि मोदी लहर के चलते इस बार भी आम मतदाता का रूख भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में साफ दिखायी दे रहा है। भारतीय जनता पार्टी समाज के हर वर्ग की पार्टी है और भाजपा की सोच केवल और केवल विकास की सोच है। वक्ताओं ने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी प्रत्याशी को जिताने का संकल्प लेकर डोर-टू-डोर पहुंचाने में लगे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *