Aaj Ki Kiran

तेजस्वनी सेवा समिति अध्यक्ष पं. विमल शर्मा बोले, अन्नदाता को मिले उचित मुआवजा

Spread the love

बाजपुर 9 अक्टूबर- तेजस्वनी सेवा समिति अध्यक्ष पं. विमल शर्मा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से किसानों को उचित मुआवजा दिये जाने की माँग की हैं। उन्होंने कहा है कि पिछले 36 घंटों से हो रही बरसात से जन जीवन पूर्ण रूप से अस्त व्यस्त है। लगातार वर्षा होने के कारण धान की फसल पूर्ण रूप से नष्ट हो गई हैं। एक तरफ अन्नदाता को उसकी उपज का उचित दाम नहीं मिल रहा है, वहीं दूसरी ओर अन्नदाता को प्राकृतिक मार पड़ रही हैं। अन्नदाता हर तरफ से निराश हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री धामी से किसानों को तत्काल फौरी सहायता राशि उपलब्ध करवाने जाने की माँग की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *