Aaj Ki Kiran

तेज रफ्तार कैंटर ने साइकिल सवार रौंदा मौके पर मौत गुस्साए परिजनों का हंगामा लगा जाम

Spread the love


अनिल शर्मा
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद )थाना भगतपुर क्षेत्र के दलपतपुर में अलीगंज मार्ग पर मिलक खैर खाता गांव के पास पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे कैंटर ने साइकिल सवार युवक को मौत के घाट उतार दिया हादसे से गुस्साए ग्रामीण और परिजनों ने चक्का जाम कर दिया सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर आधे घंटे के बाद जाम खुलवा दिया।
हादसे में जान गंवाने वाले शाहिद अली भगतपुर थाना क्षेत्र के खैर खाता गांव के निवासी हैं मंगलवार की सुबहमुंडा पांडे के करनपुर चौराहे पर कुछ सामान खरीदने के लिए गए थे दोपहर करीब 3:30 बजे घर लौट रहे थे तभी अचानक मिलक खैर खाता गांव के पास तेज रफ्तार कैंटर ने साइकिल सवार शाहिद अली को भयंकर टक्कर मार दी।
इस दर्दनाक घटना से शाहिद अली की मौके पर ही मौत हो गई चालक ने कुछ दूरी पर कैंटर खड़ा कर दिया और फरार हो गया फिर कुछ देर बाद शहीद के परिजन वहां पर पहुंचे और ग्रामीण भी आ गए उन्होंने दलपतपुर अलीगंज मार्ग पर शव रखकर चक्का जाम कर दिया।
परिजनों और ग्रामीणों ने वाहन चालक की गिरफ्तारी और तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने की मांग की पुलिसकर्मियों ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया उसके बाद परिजन शव को लेकर घर चले गए शाहिद के परिवार में पत्नी हाजरा और पांच बेटे और तीन बेटियां हैं थाना भगतपुर प्रभारी ने बताया कि परिजन पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर रहे हैं तहरीर मिलने पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *