Aaj Ki Kiran

तेंदुए ने किसान के घर पर ही बकरी को बनाया अपना निवाला ग्रामीणों में दहशत

Spread the love

अनिल शर्मा
ठाकुरद्वारा ( मुरादाबाद )
बीती रात क्षेत्र के गांव महमदपुर केशव मैं तेंदुए ने दीवार फांद कर घर के बरामदे में बंदर रही बकरी को उठाकर ले गया और जंगल में अपना निवाला बना डाला । बकरी की चीख-पुकार पर जब तक परिजन नींद से जाग कर उठे तब तक तेंदुआ बकरी उठाकर ले गया । परिजनों ने लाठी डंडे लेकर तेंदुए की तलाश की लेकिन सफलता नहीं मिली । घटना से गांव के लोगों में दहशत व्याप्त हो गई । महमदपुर केशव निवासी बलवंत सिंह पुत्र धर्म चंद गांव से कुछ दूरी पर अपने खेत में घर बना कर अपने परिवार सहित रहते हैं । उन्होंने बकरी पाल रखी है । बताया कि बीती रात रात्रि 2:00 बजे के करीब तेंदुआ दीवार फांद कर घर में घुस गया बरामदे में बंधी बकरी को उठाकर दीवार फांद कर भाग गया । बकरी की चीख-पुकार पर जैसी परिजन उठे तब तक वह काफी दूर जा चुका था । शोर मचाने पर ग्रामीणों ने लाठी-डंडे लेकर बकरी की तलाश की लेकिन बकरी नहीं मिली । सवेरे को नदी किनारे जंगल में उसके अवशेष मिले । ग्रामीणों का कहना है कि बीते 15 दिन से लगातार तेंदुआ आबादी के निकट दिखाई दे रहा था । अब तक कई पालतू कुत्तों नीलगाय व जंगली जानवरों को तेंदुआ अपना निवाला बना चुका है । इस घटना से गांव के लोगों में दहशत व्याप्त है गांव के चंद्रपाल सिंह पलविंदर सिंह आदि लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में पिंजरा लगाकर तेंदुआ पकड़ने की मांग की है ।

14 thoughts on “तेंदुए ने किसान के घर पर ही बकरी को बनाया अपना निवाला ग्रामीणों में दहशत

  1. I just couldn’t leave your website before suggesting that I really enjoyed the usual information an individual supply on your visitors? Is gonna be back often in order to investigate cross-check new posts

  2. Great blog here! Additionally your website rather a lot up very fast! What host are you the usage of? Can I get your associate link for your host? I desire my website loaded up as fast as yours lol

  3. Nice read, I just passed this onto a colleague who was doing some research on that. And he just bought me lunch as I found it for him smile Therefore let me rephrase that: Thank you for lunch!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *