तुलाराम राजाराम सरस्वती विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया शिक्षक दिवस

काशीपुर। तुलाराम राजाराम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मंे आज शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय समिति द्वारा सभी शिक्षकों को सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रबंधक ने गुरु और शिष्य के बीच के अंतर संबंधों को समझाया और छात्रों का विकास किस प्रकार कर सकते हैं उस पर प्रकाश डाला। साथ ही आने वाली आगामी बोर्ड परीक्षा में हमारा परीक्षाफल कैसे शत प्रतिशत रहे उसके बारे में बताया। उन्होंने छात्रों के विकास और परीक्षाफल को आगे बढ़ाने पर बल दिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य त्रिवेंद्र सिंह, विद्यालय के प्रबंधक जीडी मठपाल, मंगतराम ;संभाग निरीक्षक शिशु शिक्षा समितिद्ध विद्यालय के उपाध्यक्ष अगरपाल यादव एवं सभी शिक्षक उपस्थित रहे।
