काशीपुर। चोरी का प्रयास करते सीसीटीवी में कैद हुये युवक को कोतवाली पुलिस ने तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
लगभग 3 दिन पूर्व पद्मावती कॉलोनी में एक घर के ऊपर रस्सी से एक युवक चोरी के इरादे से छत पर चढ़ गया था। जोकि सीसीटीवी में कैद हो गया था। इसके बाद किसी ने सीसीटीवी फुटेज एएसपी चंद्र मोहन सिंह को भेजा था। जिसके बाद उन्होंने कोतवाली पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। कटोराताल पुलिस ने नौगजा पुलिया के पास मानपुर रोड पर वाहन चेकिंग कर रही थी। जहां उन्होंने चेकिंग के दौरान एक युवक को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा मय कारतूस बरामद किया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम राजकुमार पुत्र
राकेश कुमार निवासी मुख्य पंडा वाली गली पक्काकोट बताया। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि आरोपी युवक नशे का आदी है। पूछताछ में उसने बताया कि वह नशे के लिए छोटी-मोटी चोरियां भी करता है। पुलिस टीम में कोतवाल मनोज रतूड़ी, एसएसआई प्रदीप मिश्रा, नवीन बुधनी, देवेन्द्र सावंत, प्रेम कनवाल, गिरीश मठपाल शामिल रहे।

Теперь поставки проходят стабильно и без задержек благодаря профессиональному сопровождению ВЭД: Сопровождение ВЭД