Aaj Ki Kiran

डी बाली गु्प द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओ का एसएसपी ने किया समापन

Spread the love



काशीपुर। बच्चों को मोबाइल से हटाकर खेलों की ओर प्रोत्साहित करने हेतु डी-बाली ग्रुप की चेयरमैन श्रीमती उर्वशी दत्त बाली द्वारा रामनगर रोड स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं के समापन अवसर पर प्रतियोगी बच्चों को पुरस्कृत करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजू नाथ टीसी ने कहा कि प्रतियोगिताओं के पीछे जो उद्देश्य छिपा है वह अपने आप में बहुत सराहनीय हैं। उन्होंने इस कार्यक्रम को आयोजित करने पर डी-बाली ग्रुप की प्रशंसा की। भाजपा नेता दीपक बाली ने सभी अतिथियों का अभिनंदन किया।
खेल प्रतियोगिताओं में 12 से 14 और 14 से 18 वर्ष तक के बारह सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के साढ़े 5 सौ बालक व बालिकाओं ने 9 तरह के खेलो मेंभाग लिया। खेल प्रतियोगिताओं में खो-खो, वेटलिफ्टिंग, बॉक्सिंग, टेबल टेनिस, बास्केटबॉल, फुटबॉल, ताइक्वांडो, लॉन्ग जंप आदि शामिल रहे। बालक एवं बालिकाओं की प्रतियोगिताओं का आयोजन अलग-अलग हुआ, जिसमें विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। संचालन शिक्षक राजेंद्र सिंह बिष्ट एवं मनोज कोशिक ने किया। इस अवसर पर डी-बाली ग्रुप के कार्यकारी चेयरमैन अजय शर्मा, एसपी चंद्र मोहन सिंह सीओ वंदना वर्मा, कोतवाल मनोज रतूड़ी, राजीव चौधरी, शारुख चौधरी, शैलेश कुमार, पवित्र शर्मा, हरीश कुमार, गौरव शर्मा अमित सक्सेना अजय यादव सुधीर कुमार सिरसवाल शेखर तिवारी नवनीत मणि त्रिपाठी, कावेद्र चौहान, कपिल कुमार, अभिताभ सक्सेना, कोच शैलेश कुमार, ज्योति राणा, राजेंद्र सिंह, गौरव शर्मा, गोपाल बिष्ट, जसविंदर कौर, संजय भट्ट, पूरन पांडे, शिव विश्नोई, संजय भारद्वाज, पवन कुमार, गीता भारद्वाज, मेवाराम चौधरी, शिक्षिका नमिता पंत, ज्योति राणा, पवन निगम आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *