-अनाचक काशीपुर पहुंचे मुख्यमंत्री धामी कैलाश गहतोड़ी व अजय अग्रवाल का जाना हाल
काशीपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज दोपहर अचानक काशीपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री धामी यहां गिरीताल रोड स्थित वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी के निवास पर आये। मुख्यमंत्री धामी के अचानक आगमन से यहां प्रशासन में अफरातफरी मच गई। दरअसल पहले से सीएम का यहां कोई कार्यक्रम तय नहीं था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज रामनगर में जी 20 की बैठक में शिरकत करने आने वाले थे।
बताते चलें कि वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी का स्वास्थ्य पिछले कुछ दिनों से खराब चल रहा है। सीएम धामी कैलाश गहतोड़ी के स्वास्थ्य की जानकारी लेने उनके निवास पर पहुंचे। आनन फानन में प्रशासन ने सीएम की अगवानी की। सीएम धामी यहां स्टेडियम में हेलीकाॅप्टर से पहुंचे और कार से गिरीताल रोड स्थित वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी के निवास पर आये और उनका हालचाल जाना। करीब आधा घंटा वह यहां रहे। बाद में सीएम धामी अजय अग्रवाल के निवास पर भी गये और उनकी स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। इसके बाद पत्रकारों से बात करते हुए श्री धामी ने जी-20 मीटिंग के बारे में कहा कि यह हमारे लिए बहुत सौभाग्य की बात है कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने जी-20 की उत्तराखण्ड में तीन मीटिंग रखी हैं। इससे प्रदेश को ग्लोबली पहचान मिलेगी। रामनगर में जो आज राउण्ड द टेबिल मीटिंग शुरू होने वाली है, जिसमें 20 देशों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। इससे हमारे राज्य को बहुत फायदा होगा। दुनियाभर में हमारे राज्य की संस्कृति जायेगी, कार्बेट जायेगा यहां की विशेषतायें जायंेगी, जिससे सभी को लाभ होगा। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया।
