Aaj Ki Kiran

जाट समाज ने किया अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी राजीव चौधरी को सम्मानित

Spread the love



काशीपुर। पिछले हफ्ते नेपाल में आयोजित इंटरनेशनल स्ट्रेंथ पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता भारत की तरफ से काशीपुर के राजीव चौधरी ने खेलते हुए रजत पदक प्राप्त कर काशीपुर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरव एवं सम्मान दिलाकर जाट समाज और काशीपुर एवं उत्तराखंड का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।
राजीव चौधरी महासचिव उत्तराखंड भारोत्तोलन संघ और अध्यक्ष स्ट्रेंथ पावर लिफ्टिंग  उत्तराखंड  के साथ-साथ पूर्व में एशियन चैंपियन भी रहे हैं। उनका जगह-जगह पर स्वागत किया जा रहा है। इसी क्रम में रोजडेल सोसायटी में पूर्व दर्जा राज्यमंत्री इंदूमान के आवास पर चौधरी सतपाल सिंह आर्य अध्यक्ष उत्तराखंड जाट महासभा एवं चौधरी अनिल राठी महासचिव उत्तराखंड जाट महासभा के संयोजन में सम्मान समारोह का आयोजन कर उनको सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में यह भी निश्चित किया गया कि आने वाले समय में जाट समाज के युवा  जिनमें प्रतिभा तो बहुत है मगर परिवार का सपोर्ट नहीं मिल पाता है उन को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम में चौधरी खिलेंद्र सिंह, चौधरी सोमपाल प्रधान,  इन्दूमान, डा. एसपी सिंह, सुभाष चौधरी, बसंत चौधरी, पार्षद मोनू चौधरी, सि(ांत सांगवान, गौरव गिल, विक्रांत फोगाट, भूपेंद्र राठी, सुरेंद्र सिंह मान अभिमन्यु मान के साथ अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *