Aaj Ki Kiran

जयंती पर कांग्रेसियों ने किया इंदिरा गांधी को नमन

Spread the love



काशीपुर। द्रोणा सागर रोड स्थित कांग्र्रेस तिवारी व गुड़िया भवन में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की जयंती पर आज समस्त कांग्रेस जनों द्वारा उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्र(ांजलि दी गई।
इस दौरान वक्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज का दिन इतिहास के पन्नों पर अंकित है। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने अपने कार्यकाल में भारत को दुनियाभर में एक अलग पहचान दिलाई थी। उन्होंने कहा कि फिरका परस्त ताकतें कांग्रेस द्वारा भारत जोड़ो यात्रा को तोड़ने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को धमकी भरे पत्र के माध्यम से भाजपा की ओछी मानसिकता का परिणाम जनता देख रही है। आज भारत जोड़ांे यात्रा में जिस प्रकार से जनसैलाब उमड़ रहा है उससे भाजपा सरकार के नुमाइंदे बौखला गए हैं। यात्रा अपने सफलतम पड़ाव पर चल रही। भारत जोड़ो यात्रा देश की जनता को एकजुट करने का संदेश दे रही है। इस दौरान नरेंद्र सिंह बाबा, अनुपम शर्मा, अरुण चौहान,  ब्रह्मा सिंह पाल, इंदूमान, अलका पाल, अब्दुल अजीज कुरैशी, अब्दुल सलीम एडवोकेट, सुशील गुड़िया, गौरव चौधरी, अजीता शर्मा, जितेन्द्र सरस्वती, महेंद्र बेदी आदि तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में भारत जोड़ो यात्रा का काशीपुर क्षेत्र में समापन भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *