Aaj Ki Kiran

आईएमटी के विद्यार्थियों ने किया औद्योगिक भ्रमण

Spread the love




काशीपुर। बाजपुर रोड स्थित सत्येन्द्र चन्द्र गुड़िया इन्स्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेन्ट एण्ड लॉ कॉलेज के एमबीए, बीबीए एवं बी.कॉम. ;ऑनर्सद्ध के विद्यार्थियों ने काशीपुर स्थित हिमालयन फूड पार्क प्रा. लि. का औद्योगिक भ्रमण कर प्रबन्धकीय के गुणों को सीखा। उक्त जानकारी देते हुए संस्थान की यूजी विभाग की प्राचार्या डॉ. निमिषा अग्रवाल ने बताया कि संस्थान के ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट अधिकारी आनन्द सिंह एवं पंकज रावत के नेतृत्व में गये उक्त छात्र-छात्राओं के दल को सर्वप्रथम कम्पनी के प्लांट मैनेजर अमित कुमार ने प्लांट का भ्रमण कराया एवं कम्पनी में निर्मित होने वाले विभिन्न प्रकार की प्यूरी, पल्प एवं पेस्ट के बनने की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया। अमित कुमार ने विद्यार्थियों को कम्पनी में निर्मित होने वाले विभिन्न प्रकार के जूस कंसन्टैªट की जानकारी दी। साथ ही उत्पादों की पैकेजिंग, प्रोसेसिंग एवं आयात-निर्यात की प्रक्रिया के बारे में भी बताया। अन्त में विद्यार्थियों के उत्सुक सवालों के जवाब दिये। औद्योगिक भ्रमण कर लौटे विद्यार्थी काफी उत्साहित हैं।

One thought on “आईएमटी के विद्यार्थियों ने किया औद्योगिक भ्रमण

  1. Discover more about oral care at prodentim reviews better business bureau and see what makes it stand out.
    The website highlights useful guidance that can support everyday oral care decisions.

    ## Section 2

    This makes the whole experience feel more structured and more reliable.

    ## Section 3

    When the message remains consistent, the site feels more polished and more complete.

    ## Section 4

    That is why a site with a focused approach can stay relevant and useful.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *