Aaj Ki Kiran

छात्रा लापता

Spread the love



काशीपुर। न्यू आवास विकास निवासी यमुनादत्त पांडे ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि उनकी 14 वर्षीय पुत्री कु. प्रियंका 19 जनवरी की सुबह 9 बजे कालेज जाने के लिए कहकर घर से निकली थी। लेकिन वापस नहीं लौटी। जानकारी लेने पर पता लगा कि न तो वह स्कूल गयी और न ही छुट्टी होने के बाद टयूशन क्लास में गयी। सभी रिश्तेदारियों व अन्य स्थानों पर खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला है। तहरीर पर पुलिस ने धारा 365 आईपीसी के तहत गुमशुदगी दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *