Aaj Ki Kiran

चैती श्मशान घाट पर लायंस क्लब काशीपुर सिटी ने बनवाया नया शवदाह गृह

Spread the love

चैती श्मशान घाट पर लायंस क्लब काशीपुर सिटी ने बनवाया नया शवदाह गृह

चैती श्मशान घाट पर लायंस क्लब काशीपुर सिटी ने बनवाया नया शवदाह गृह
चैती श्मशान घाट पर लायंस क्लब काशीपुर सिटी ने बनवाया नया शवदाह गृह

काशीपुर। लायंस क्लब काशीपुर सिटी ने अपने सेवा कार्यों की श्रृंखला में एक सराहनीय पहल करते हुए चैती गांव, ब्लाॅक कार्यालय के पास स्थित श्मशान घाट में नए शवदाह गृह का निर्माण कराया है। क्षेत्र में इसकी लंबे समय से आवश्यकता महसूस की जा रही थी। क्लब अध्यक्ष एमजेएफ लायन समर पाल सिंह ग्रेवाल ने बताया कि जनहित को ध्यान में रखते हुए क्लब ने यह निर्णय लिया। नए शवदाह गृह के निर्माण से क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। इस अवसर पर लायन जसवीर सिंह, लायन स्वतंत्र कुमार मेहरोत्रा, एमजेएफ लायन सुखविंदर सिंह, लायन बलदेव सिंह, एमजेएफ लायन शेर जंग सिंह धारीवाल, एमजेएफ लायन सतविंदर सिंह, लायन जगतार सिंह ढिल्लों, लायन शैलेंद्र मिश्रा एडवोकेट सहित क्लब के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।