Aaj Ki Kiran

विभिन्न मांगों को लेकर पर्यावरण मित्रों ने किया काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन

Spread the love

विभिन्न मांगों को लेकर पर्यावरण मित्रों ने किया काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन

विभिन्न मांगों को लेकर पर्यावरण मित्रों ने किया काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन फोटो-2 प्रदर्शन करते पर्यावरण मित्र काशीपुर। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ शाखा काशीपुर से जुड़े पर्यावरण मित्रों ने बांहों में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। साथ ही प्रदेश सरकार को आठ सूत्रीयों मांगों का तीन दिन में निस्तारण करने का अल्टीमेटम दिया है। नगर निगम परिसर में संघ से जुड़े पर्यावरण मित्रों ने बांहों में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार 27 जुलाई 2021 के समझौते को अब तक लागू नहीं किया है। जिसके विरोध में प्रदेश संघ के आह्वान पर देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ, शाखा काशीपुर ने आंदोलन के द्वितीय चरण का आगाज कर दिया है। 20 जून को प्रथम सांकेतिक धरने के बाद भी सरकार के कोई ठोस कदम न उठाने से नाराज सफाई कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। आंदोलन के द्वितीय चरण में मोहल्ला स्वच्छता समिति अध्यक्ष अमित टांक के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन किया गया। शाखा अध्यक्ष सुमित सौदा व शाखा महासचिव राजीव कुमार सुपरवाइजर ने चेतावनी दी कि 24 जून तक सरकार ने वार्ता के लिए पहल नहीं की, तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।  इस दौरान संजय कुमार, रिंकू कुमार, बृजेश, नानक विकास, सुमित, अमित, कविता, अनीता, मुन्नी सहित महिला-पुरुष कर्मचारी मौजूद रहे।

काशीपुर। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ शाखा काशीपुर से जुड़े पर्यावरण मित्रों ने बांहों में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। साथ ही प्रदेश सरकार को आठ सूत्रीयों मांगों का तीन दिन में निस्तारण करने का अल्टीमेटम दिया है।
नगर निगम परिसर में संघ से जुड़े पर्यावरण मित्रों ने बांहों में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार 27 जुलाई 2021 के समझौते को अब तक लागू नहीं किया है। जिसके विरोध में प्रदेश संघ के आह्वान पर देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ, शाखा काशीपुर ने आंदोलन के द्वितीय चरण का आगाज कर दिया है। 20 जून को प्रथम सांकेतिक धरने के बाद भी सरकार के कोई ठोस कदम न उठाने से नाराज सफाई कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। आंदोलन के द्वितीय चरण में मोहल्ला स्वच्छता समिति अध्यक्ष अमित टांक के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन किया गया। शाखा अध्यक्ष सुमित सौदा व शाखा महासचिव राजीव कुमार सुपरवाइजर ने चेतावनी दी कि 24 जून तक सरकार ने वार्ता के लिए पहल नहीं की, तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।  इस दौरान संजय कुमार, रिंकू कुमार, बृजेश, नानक विकास, सुमित, अमित, कविता, अनीता, मुन्नी सहित महिला-पुरुष कर्मचारी मौजूद रहे।