अनिल शर्मा
ठाकुरद्वारा ( मुरादाबाद )
शातिर ठगों ने मुरादाबाद में एक कंपनी खोलकर 17% मासिक ब्याज देने का वादा कर 4 माह के लिए एक ही गांव के दो लोगों की दो लाख रुपये की धनराषी कंपनी में जमा करा दी है l4 माह बीतने के बाद दोनों लोगों को एक लाख 68 हजार रुपए के अलग-अलग दो चेक थमा दिए ।चेक बाउंस होने पर दोनों लोगों को ठगी का अहसास हुआ Iजब उन्होंने रूपयो की मांग की तो उन्हें उल्टा झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे डाली । दोनों पीड़ित लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर अपनी रकम वापस बुलाए जाने की मांग की । कोतवाली क्षेत्र के गांव दुल्हापुर पट्टी जाट निवासी वीरपाल सिंह पुत्र ओंकार सिंह व गांव के अजय कुमार पुत्र कुंवर सिंह ने शिकायती पत्र में कहा कि उनकी जान पहचान क्षेत्र के गांव मदारपुर निवासी एक युवक से थी उसनेअनिल कुमार पुत्र शिवचरण गांव मेघावाला थाना जसपुर से कराई lअनिल कुमार ने कंपनी का नाम बताते हुए ऑनलाइन ऑफलाइन कंपनी कटघर मुरादाबाद में अपने भांजे बृजभान उर्फ बिरजू पुत्र मेंघ चंद निवासी गढूवाला से मुलाकात कराई ।उसने बताया कि एक लाख रुपए की धनराशि 4 महीने के लिए जमा करने के बाद उसके बदले एक लाख 68 हजारों रुपए मिलेंगे | पर दोनों लोग नटवरलाल के झांसे में आ गए | एक -एक लाख रूपये जमा कर दिए | 4 महीने के बाद भी कोई धनराशि नहीं मिली | तब उन्होंने दारापुर निवासी बृजमोहन को साथ ले जाकर कंपनी के ओनर से बात की उसने दोनों लोगों को मूलधन राशि का चेक दे दिया | दोनों चेक बाउंस हो गए | तब उन्हें ठगी का अहसास हुआ Iजब दोनों ने अपने रुपयों की मांग की तो उल्टा ही उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे डाली जिस पर 1 दिसंबर 2021 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जो शिकायत की | लेकिन पुलिस ने कोई भी कार्यवाही नहीं की ।दोनों पीड़ित लोगों ने फिर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए रकम दिलाए जाने की मांग की ।
