चन्द्रावती महाविद्यालय में वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन

काशीपुर। चंद्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति के 6 वर्ष पूर्ण होने पर अखिल भारतीय समागम के अन्तर्गत ‘‘नई शिक्षा नीति द्वारा शैक्षिक प्रणाली में चुनौतिया एवं बदलाव’’ विषय पर वाद-विवाद एवं गूगल फार्म के माध्यम से प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में आरती शर्मा, स्नेहा, दुर्गा, प्रियंका, निकिता पाण्डे आदि छात्राओं ने पक्ष-विपक्ष में अपने विचार रखे। निर्णायक मण्डल की भूमिका में एसोसिएट प्रोफेसर डाॅ. वन्दना सिंह एवं असिस्टेंट प्रोफेसर डाॅ. ज्योति रावत ने भूमिका निभाई। वाद-विवाद प्रतियोगिता में निकिता पाण्डे ने प्रथम स्थान, आरती शर्मा ने द्वितीय स्थान एवं दुर्गा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में 35 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर एसोसिएट प्रोफेसर डाॅ0 रमा अरोरा असिस्टेंट प्रोफेसर डाॅ0 दीपा चनियाल, श्रीमती प्राची धौलाखण्डी, डाॅ0 रंजना, डाॅ0 ज्योति गोयल, डाॅ0 ज्योति रावत, श्रीमती शीतल अरोरा श्रीमती पुष्पा धामा आदि उपस्थित रहे।
